झांसी। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड रेलवे मंडल झांसी द्वारा जिला प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित नव वर्ष मेले का शुभारंभ राजेंद्र कुमार, सहायक जिला आयुक्त स्काउट व मंडल वित्त प्रबंधक तथा मनोज कुमार सिंह सहायक जिला आयुक्त स्काउट व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रेलवे मंडल झांसी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर रोवर, रेंजर एवं विभिन्न ग्रुपों के स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा खानपान के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। इसके साथ ही अलग-अलग प्रकार के खेलों तथा गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि संजय चतुर्वेदी पूर्व जिला संगठन आयुक्त स्काउट, विवेक पुरवार जिला सचिव, प्रदीप पांडे जिला संगठन आयुक्त स्काउट, शशि व्यास जिला संगठन आयुक्त गाइड, के.के. कुशवाहा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, नीतू श्रीवास्तव जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, मनीष बाजपेई जिला कोषाध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव सहायक जिला सचिव एवं अनीता वर्मा, बी.के. उपाध्याय, निर्मल सिंह संधू, शैलेंद्र दुबे, सिद्धार्थ सहरिया, रवीश शर्मा, अजय प्रताप सिंह, नीरज त्रिपाठी, उमेश वर्मा, मनीष वर्मा, रवि पटेरिया, अभिषेक कुशवाहा, दिलीप बोरकर, वसीम अहमद मंसूरी, लोकेश मीणा, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे।