झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ झांसी मंडल द्वारा *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस* के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आभा जैन मुख्य अतिथि का स्वागत नीलम सिंह ने किया। आरती तमोरी, जैंसी मेथ्यू, सरिता दास, सुनीता झा, दीपिका तिवारी आदि समस्त महिलाओं का पुष्प भेंट कर स्वागत किया एवं मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, टी पी सिंह, विवेक चढ्ढा द्वारा नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ की ओर से उपहार भेंट किए गए | अंत में मोहम्मद उमर खान ने सभी का आभार व्यक्त किया |