झांसी। अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर झांसी मंडल आइस्मा टीम द्वारा मंडल में कार्यरत महिला स्टेशन मास्टर्स का अभिनंदन व सम्मान किया गया। दरअसल, झांसी मंडल में कुल 10 महिला स्टेशन मास्टर्स कार्यरत है जिनमे से 6 झांसी स्टेशन पर रेनु, प्रियंका श्रीवास्तव,  राजकुमारी , रुखसार , पूजा शर्मा , गरिमा तिवारी झांसी स्टेशन पर कार्यरत है जबकि संध्या परिचालन संचालन शाखा में कार्यरत हैं। बबीना में सुषमा यादव , ग्वालियर में ज्योति श्रीवास्तव एवं अंजली कार्यरत है। ये सभी महिला साथी आज झांसी मंडल में आरआरआई , पैनल, इंडोर / आउटडोर, ब्लॉक आदि सभी जगह पर अपने पुरुष साथिओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर दिन एवं रात दोनो शिफ्ट में कार्य करती हैं साथ ही आइस्मा मंडल कार्यकारणी में मंडल समन्यवय सचिव के रूप में संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य रेनु एवं पूजा शर्मा बखूभी निभा रही है। आइस्मा मंडल कार्यकारणी द्वारा झांसी आरआरआई में आयोजित सम्मान समारोह में झांसी में कार्यरत महिला साथियो का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र ,उपहार एवम पुष्प गुच्छ भेंट किया गया ।
मंडल रेल प्रवन्धक द्वारा रेनु को 1000 रुपये के पुरुष्कार से भी सम्मनित किया गया । कार्यक्रम में स्टेशन प्रवन्धक अशोक सिंह मंडल संगठन सचिव , आर के शर्मा वरिष्ठ परिचालन निरीक्षक , अजय दुबे मंडल सचिब , पी के त्रिपाठी मंडल ऑडिटर , राजेश नामदेव मंडल उपाध्यक्ष , लक्ष्मण रिछारिया मंडल कोषाध्यक्ष, राम कुमार द्विवेदी पूर्व मंडल सचिब , श्याम श्रीवास्तव झांसी शाखा अध्यक्ष , दिनेश त्यागी , पी के अग्रवाल,  डी के जैन, आर डी रमन, राजू वर्मा, रविन्द्र नाथ, बी यू अंसारी , पी के गुबरेले आदि सभी ने महिला साथियों का अभिनंदन किया।
ग्वालियर में मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना के साथ स्टेशन प्रबन्धक जी एस राठौड़ , अजय तिवारी, एस के सिंह , डी के पटेरिया, दीपक माहेश्वरी , पी एस धाकड़,  जी एस सेंगर, आदित्य शुक्ला, जे के अग्रवाल आदि स्टेशन मास्टर्स द्वारा ग्वालियर में कार्यरत ज्योति श्रीवस्तब एवं अंजली का अभिनंदन एवं सम्मान किया इसी प्रकार बबीना में मंडल शाखा कॉर्डिनेटर जगभान एवं स्टेशन प्रवन्धक डी के श्रीवास्तव , अभय यादव , मनीराम द्वारा सुषमा यादव का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। आइस्मा झांसी मंडल कार्यकारणी इस वर्ष युवा एवं महिला साथिओं के लिए वर्ष 2021 में समर्पण के साथ ,संकल्प लेकर संगठन को सतत प्रगतिशील बनाने के लिए कार्य कर रही है।