झांसी। लोकभारती बुंदेलखंड कार्यालय इलाहाबाद बैंक चौराहा झांसी पर इं रविकांत दुबे (पतंजलि) अध्यक्ष लोकभारती बुंदेलखंड क्षेत्र ने श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का स्वागत कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्याम जी ने कहा कि गौ माता की सेवा हम नहीं करते है बल्कि गाय हमें पालती है, समृद्ध करती है, स्वस्थ्य रखती है। बुंदेलखंड क्षेत्र गाय पालन में आगे है यह क्षेत्र पूरे देश को जहर मुक्त अन्न सभी को गौ आधारित कृषि आधार पर प्रदान कर सकता है ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योग ऋषि आचार्य अविनाश, श्याम बुधौलिया सह प्रदेश प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष झांसी ग्रामीण अशोक गिरी ,नितिन चौरसिया,आशीष रिछारिया, शैलेंद्र साहू बड़ागांव, राकेश पांचाल(पिंटू), चंद्रभान राय, डॉ रामकुमार खरे, रामनिवास झा ,मनोज ठाकुर, लाखन सिंह, यज्ञेश पूंछ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।