झांसी में पंकज शर्मा अध्यक्ष वेद श्रीवास्तव बने सचिव

झांसी। खेल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गोमती नगर लखनऊ में किया गया। झांसी जिले के लिए विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख पंकज शर्मा को अध्यक्ष एवं विद्यार्थी परिषद के पूर्व से मंत्री वे श्रीवास्तव को सचिव का दायित्व अगले 5 वर्षों के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया। पंकज शर्मा ने बताया की झांसी में सॉफ्ट टेनिस के विकास के लिए संरचनात्मक एवं खेल के लिए उपयुक्त ग्राउंड की व्यवस्था को लेकर कार्य किया जाएगा। वेद श्रीवास्तव ने बताया इससे झांसी के बच्चों को झांसी में ही सॉफ्ट टेनिस की सुविधा मिलेगी।