KIFF की गवर्निंग बॉडी में शामिल हुए फिल्म राइटर एवं निर्देशक रूमी जाफरी

0
33

खजुराहो मप्र। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ लेखक एवं निर्देशक रूमी जाफरी को खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) की गवर्निंग बॉडी में शामिल किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए फिल्म फेस्टिवल के आयोजक अभिनेता राजा बुंदेला ने बताया कि यह निर्णय फेस्टिवल की गवर्निंग काउंसिल के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से लिया गया है।

फिल्म इंडस्ट्री में अपने दशकों लंबे अनुभव के चलते आगामी 12वें खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (12th KIFF) में रूमी जाफरी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके मार्गदर्शन से फिल्म चयन प्रक्रिया, क्रिएटिव डायरेक्शन, इंडस्ट्री नेटवर्किंग तथा युवा फिल्मकारों को मंच देने में फेस्टिवल को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि रूमी जाफरी ने हिंदी सिनेमा को अनेक सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें प्रमुख हैं —
कुली नं. 1, हीरो नं. 1, बीवी नं. 1, साजन चले ससुराल, राजा बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जाएगी, दुल्हन हम ले जाएंगे, चल मेरे भाई, हर दिल जो प्यार करेगा, जुड़वा, जोड़ी नं. 1, आंखें, जुदाई, मुझसे शादी करोगी, मैंने प्यार क्यों किया, हम किसी से कम नहीं, तुमको ना भूल पाएंगे, चलते चलते, गोलमाल रिटर्न्स, कुली नं. 1 सहित करीब 50 से अधिक फिल्मों के लिए उन्होंने लेखन किया है।

निर्देशन के क्षेत्र में भी रूमी जाफरी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके द्वारा निर्देशित प्रमुख फिल्में हैं
गॉड तुस्सी ग्रेट हो, लाइफ पार्टनर, गली गली चोर है और चेहरे इन फिल्मों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक, कॉमेडी और थ्रिलर जैसे विभिन्न जॉनर में अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया है।

उनके गवर्निंग बॉडी में शामिल होने से खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिलने की संभावना है। आयोजकों का मानना है कि रूमी जाफरी के अनुभव और विज़न से KIFF नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा उभरते फिल्मकारों को बेहतर मंच मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here