झांसी। मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में 45 वर्ष से ऊपर के रेल कर्मचारी और अधिकारी के कोविड-19 टीकाकरण हेतु, टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी I सभी शंकाओं को नष्ट करने मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा इस आयुवर्ग के टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पहला टीका लगवाकर अन्य कर्मचारियों को संदेश दिया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मंडल रेल प्रबंधक के बाद अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन चारु माथुर, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, मुख्य कारखाना प्रबंधक एमएलआर दीपक निगम सहित कुल 102 रेल कर्मियों, निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक द्वारा टीका लगवाया गया I इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र नाथ अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ महेंद्र यादव अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ उमेश चंद्र वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, शैलेन्द्र सान्ग्या मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सहित अन्य चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित रहे I