झांसी/डबरा। पंजाब मेल से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्त्ताओं ने एक हिंदू लड़की को भगा कर मुम्बई ले जा रहे युवक को डबरा स्टेशन पर उतार लिया। दोनों को सिविल पुलिस डबरा अपने साथ थाने ले गई। मामला लव जेहाद का बताया जा रहा है। लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके डबरा पहुंचने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, 2 अप्रैल को हिंदू जागरण मंच के सदस्य रोहित शर्मा निवासी शिक्षक कॉलोनी डबरा को संगठन से जुड़े हुए लोगों के द्वारा सूचना दी गई की गाड़ी संख्या 02138 पंजाब मेल में B2 कोच में एक हिंदू लड़की को एक मुस्लिम लड़का मुंबई ले जा रहा है मामला लव जिहाद का हो सकता है। इस सूचना पर रोहित शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ डबरा स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच गए और बताए गए कोच से दोनों (लड़के लड़की) को उतार लिया। इसकी जानकारी होने पर जीआरपी और आरपीएफ डबरा पहुंची दोनों को अपने साथ लेकर जीआरपी चौकी पहुंच गयी। वहां पूछताछ में लड़की का नाम नीतू रानी निवासी सिद्धवपुर ,चित्रसेन बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र जो स्वयं की 18 से ऊपर बता रही है पास में मिले हुए सर्टिफिकेट जिनमें आधार कार्ड और स्कूल की मार्कशीट है से भी उम्र 18 से अधिक अंकित है। लड़के ने अपना नाम सलीम निवासी सिद्धवपुर, चित्रसेन बदायूं सिरोल उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष से अधिक बताई आधार कार्ड में भी उम्र 21 से अधिक पाई गई। दोनों को जीआरपी चौकी डबरा में रोक कर इस मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया गया। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा लड़की के माता पिता को सूचना दी गई । इसके बाद सिविल पुलिस थाना प्रभारी विनायक शुक्ला वहां पहुंचे और उक्त लड़का व लड़की को अपने साथ सिविल पुलिस थाना डबरा शहर ले कर गए। पुलिस द्वारा लड़की के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।