– खिचड़ी प्रसाद का वितरण हुआ

झांसी। भक्त शिरोमणि आराध्य देवी मां कर्मा की 1005 वीं जयंती समारोह बुंदेलखंड में साहू समाज सहित विभिन्न वर्गों ने आस्था व भक्ति भाव से मनाई गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया, घरों में दीप जलाए गए।

झांसी नगर में स्टेशन रोड पर भक्त शिरोमणि माता कर्मा चौक पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें साहू समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भक्त शिरोमणि माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। भा.तै.साहू राठौर महासभा उ.प्र के तत्वावधान में जगदीश प्रसाद साहू (प्रदेश अध्यक्ष भा.तै.साहू राठौर महासभा उ.प्रदेश राजनैतिक प्रकोष्ठ) के संयोजन व झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिला प्रभारी भाजपा कमला सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, अनिल सुडेले, संजीव श्रृंगीऋषि, पूर्व विधायक कैलाश साहू, पूर्व अध्यक्ष साहू समाज हरभजन साहू, अशोक साहू, राजेन्द्र साहू ,अमित साहू (जिला महामंत्री भाजपा), दीपक साहू, रामपाल मोदी, डॉ अनिता साहू, उमा साहू, राजेश साहू, प्रभु दयाल साहू, मनमोहन गेड़ा, पार्षद राजू साहू, भाजपा नेत्री अपर्णा दुबे, अविनाश माते, जेपी साहू ठेकेदार, डॉ आदित्य साहू, संतोष सोनी, सुजीत अग्रवाल, रामबाबू साहू, भगवती प्रसाद साहू ,दीपक साहू, नंदकिशोर भिलवारे, सतीश साहू व परमार्थ महासभा के सदस्यों आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। खिचड़ी प्रासाद का वितरण नरेश साहू ठेकेदार के सौजन्य से हुआ ।आभार उज्ज्वल साहू ने किया।

फोटोग्राफर संगठन ने किया माल्यार्पण – बुन्देलखण्ड फोटोग्राफिक ऐसोसिएशन झाँसी द्वारा स्टेशन रोड स्थित कर्माबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक कैलाश साहू, समाज सेवी संजीव सरावगी, राजेश साहू,  बुन्देलखण्ड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सरंक्षक सदस्य राकेश निगम, मंडल प्रभारी विक्रम गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज रेजा, उपाध्यक्ष आशिक राजा कोषाध्यक्ष अशोक सरवरिया, जिला प्रभारी विनीत सिंह,  झाँसी जिलाध्यक्ष राजीव साहू, ललितपुर प्रभारी आनन्द ठाकुर, आइटीसेल प्रभारी मनीष गिरि, अन्नू साहू, राजेश साहू, कंवलजीत भावरा , मधुकर अग्रवाल, हरि अग्रवाल, चरन साहू, माजिद खाँन, सुदीप साहू आदि सदस्य मौजूद रहें।