झांसी। रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है की यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कुछ और गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है I

गाडी संख्या 09303/09304 डॉ अंबेडकर नगर–कामख्या (साप्ताहिक) स्पेशल गाडी : गाडी संख्या 09303 डॉ आंबेडकर नगर से (शुक्रवार) 23 व 30 अप्रैल को संचालित की जाएगी I गाडी संख्या 09304 कामख्या से (सोमवार) 26 अप्रैल तथा 03 मई को संचालित की जाएगी I यह गाडी डॉ अंबेडकर नगर से 12:45 बजे प्रस्थान कर देवास, उज्जैन, बीना होते हुए मंडल के झाँसी स्टेशन पर रात्रि 23:50 बजे पहुचेगी, 23:55 बजे प्रस्थान कर रात्रि 01:10-01:12 बजे (शनिवार) उरई स्टेशन पहुचेगी तदुपरांत कानपुर, सुल्तानपुर, पटना, बरौनी व न्यु जल्पायीगुरी होते हुए रविवार समय 14:45 बजे अपने गंताव्य स्टेशन कामख्या पहुचेगी I
वापसी में गाडी संख्या 09304 कामख्या से (सोमवार) 26 अप्रैल तथा 3 मई को संचालित की जाएगी I यह गाडी कामख्या से समय सुबह 05:35 बजे प्रस्थान कर न्यु जल्पायीगुरी, बरौनी, सुल्तानपुर होते हुए मंडल के उरई स्टेशन पर अगले दिन मंगलवार को समय 16:00–16:02 बजे पहुचकर, झाँसी स्टेशन पर समय 17:20-17:25 बजे पहुचेगी, झाँसी से प्रस्थान कर यह गाडी उज्जैन देवास होते हुए बुधवार प्रातः समय 05:30 बजे अपने गंताव्य डॉ अंबेडकर नगर स्टेशन पहुचेगी I