झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज संघ के केंद्रीय अध्यक्ष जनाब सैयद शकील हैदर का 17 मई को फरीदाबाद में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। ए.सी. डीजल शाखा झांसी के जे. पी. स्वर्णकार, जूही शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष के. एल. भारतीय के निधन हो गया। संंघ के मंडलीय कार्यालय शुक्ल सदन में मंडल मंत्री भानु प्रताप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया। इसमें मजदूरों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाले नेता सैयद शकील हैदर सहित तीनों साथियों को भावभीनी श्रद्धाजली अर्पित की गई। इस दौरान विवेक चड्ढा, टी. पी सिंह, इरफान खान, राजेश गुप्ता, नीरज दुबे, अतुल साहू, आनंद वर्मा, अनिल कटियार, घनश्याम श्रीवास, आरती तमोरी, संदीप कौर, दीपक सेन एवं संघ की विभिन्न शाखाओं के सचिव एवं अध्यक्ष सहित तमाम कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की | उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी उमर खान ने दी।