अभी भी टैंकर से पानी मंगवाने को मजबूर हैं

0
21

झांसी। वार्ड नम्बर 22 राजगढ़ के निवासियों ने जल निगम (नगरीय) झाँसी के द्वारा शासन की नीति के मंशानुरूप हर घर नल, हर घर जल मिशन जल शक्ति के अंतर्गत बिछायी जा रहीं पानी पाइप लाइन में राजगढ़ वार्ड नम्बर 22 बल्लभपुर रोड से सारांश गुप्ता के मकान से मनु महाराज के मकान तक लगभग 25 घर अभी भी टैंकर से पानी मंगवाने को मजबूर हैं।

इस स्थिति के चलते निवासी खासकर वृद्ध और बच्चे गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं क्योंकि मात्र 300 मीटर लगभग जल निगम ( नगरीय ) के द्वारा पानी पाइप लाइन बिछायी ही नहीं गयी बगल वाली गली में टेंडर ठेकेदार से ज़ब निवासियों ने बात की तो बताया की इस उपरोक्त गली का ठेका नहीं हैं

इस संबंध में वार्ड नंबर 22 राजगढ़ के निवासियों ने, 4 फरवरी को जिलाधिकारी झाँसी, सीएम, जल शक्ति मंत्री, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी, CDO झाँसी,जल निगम ( नगरीय ), सांसद झाँसी ललितपुर अनुराग शर्मा, विधान परिषद सदस्य रामतीरर्थ सिंघल, को शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किये। इस मौके पर धीरज सिंह पाल, आयुष गुप्ता, सारांश गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, मुरारी लाल राजपूत,प्रियंका कुमारी, सुरजीत भास्कर, बी बी पाल, कपिल सिंह, सर्वेश कुमार,गौतम कुमार आदि उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में (4 फरवरी) तत्काल प्रार्थना पत्र पर SDM झाँसी को मार्क किया। जल निगम ( नगरीय ) एक्सीयन मुकेश पाल सिंह को प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर उन्होंने तुरंत JE रवि शुक्ला को बुलाकर स्थिति जांची तो JE का कहना था की पहले बस्ती में पानी पाइप लाइन बिछायी जा रही जबकि सारांश गुप्ता के मकान से मनु महाराज के मकान तक लगभग 25 घरों ने निवासी परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here