रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बुंदेलखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन के तत्वावधान में जीवनशाह चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाई गई। रानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उसके उपरान्त राहगीरों व टेक्सी चालकों को मास्क का वितरण भी किया गया । इस दौरान समाजसेवी व उद्यमी संदीप सरावगी ने रानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि स्वतंत्र भारत में अहिल्याबाई होल्कर का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। वह मरते दम तक न्याय के लिए लड़ती रहीं। रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की उन प्रमुख महिलाओं में शुमार हैं जिन्होंने अपना राज्य स्वंय संभाला अहिल्याबाई होलकर मराठा रानी थी और आदर्श और नैतिकता की प्रतीक, महिला सशक्तिकरण की प्रबल पक्षधर और धर्म प्रेमी होने के साथ साथ स्त्रियों को उनका उचित स्थान दिलाने वाली नारी शक्ति की महान घोतक थी। इसके साथ ही वह बहादुर योद्धा और कुशल प्रशासक थी उन्होंने लगातार 30 साल तक शासन किया था। इस अवसर पर साकेत गुप्ता, आईटी सेल के प्रभारी मनीष गिरी, मनोज रेजा, विशाल पिपरिया, विकास , राजू सेन, धर्मेंद्र खटीक, गोविन्द सिंह, दीपक सिंह, पवन टोपी आदि लोग मौजूद रहे।