झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निम्नलिखित विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है : गाडी संख्या 02099/ 02100 पुणे-लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन पुणे से 6 जुलाई से 26 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार किया जायेगा I इसी प्रकार गाडी संख्या 02100 का संचालन लखनऊ से 7 जुलाई से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार किया जायेगा I गाडी सं 02099 पुणे से समय 11:30 बजे प्रस्थान कर मंडल के झाँसी स्टेशन पर समय 07:45 बजे पहुचेगी 07:55 बजे प्रस्थान कर उरई स्टेशन पर समय 09:08 बजे पहुचेगी, 09:10 बजे प्रस्थान कर समय 13:15 बजे अपने गंतव्य लखनऊ स्टेशन पहुचेगी I वापसी में गाडी सं 02100 लखनऊ स्टेशन से (बुधवार) 16:20 बजे प्रस्थान कर समय 19:33 बजे मंडल के उरई स्टेशन पर पहुचेगी, 19:35 बजे प्रस्थान कर समय 21:30 बजे झाँसी स्टेशन पहुचेगी 21:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन (गुरूवार) समय 18:45 बजे अपने गंतव्य स्टेशन पुणे पहुचेगी I