झांसी। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल के तत्वावधान में  महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए व्यापार मंडल एक कार्य योजना बना रहा है एवं सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित उद्योग और व्यापार में मिल रही छूट का भी महिलाओं को लाभ दिलाएंगे ।

इस अवसर पर विशेष अतिथि नीति शास्त्री ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला संगठन को आगे आना चाहिए महिलाएं अब आपने घर के बाहर निकल कर व्यापार एवं उद्योग में भी आगे आएं। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शालिनी गुरबक्सनी ने महिलाओं से संबंधित कार्यों के बारे में अवगत कराया और बताया कि जिला महिला व्यापार मंडल महिला और गरीब जनों को आर्थिक रूप से भी मदद कर रहा है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने महानगर इकाई का गठन करते हुए माला मेहरोत्रा को उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल का महानगर झांसी का अध्यक्ष घोषित किया एवं मनोनयन पत्र संरक्षक चंदा अरोरा, शालिनी गुरबक्सनी, संजना पटवारी ने भेंट किया। नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा ने कहा कि सभी महिलाओं को साथ लेकर महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। महिलाओं को व्यापारिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में कैट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दांगी, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, युवा जिला अध्यक्ष मनीष रावत, दीपा छाबड़ा, महिमा जायसवाल, संजना पटवारी, संध्या सिंह, प्रगति शर्मा ,अंजू गुप्ता, सविता पचौरी, दीपा चौधरी, चंदा अरोरा, कोमल साहनी, मोनिका कोहली, अंकिता बर्मा, रचना चड्डा, रश्मि अग्रवाल, रचना मसोन, अंजू अनामिका केसरवानी, दीपाली अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन रजनी गेड़ा एवं आभार प्रेमलता सेन ने व्यक्त किया।