झांसी। टोक्यो ओलंपिक के प्रारंभ में केवल एक दिन शेष है और इसको लेकर झाँसी मंडल में भी उत्साह चरम पर पहुंच गया है। इस बीच मंडल के विभिन्न स्टेशनों, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कारखाने, तथा वृहद रेलवे इंस्टिट्यूट में भी एक उत्साह का वातावरण बन गया I मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशन एवं कार्यालयों पर लगाया गया सेल्फी स्टैंडी बोर्ड, जिसके पीछे खड़े होकर मंडल के अधिकारी, खिलाड़ी एवं कर्मचारी तस्वीरें क्लिक करते और भारतीय दल का उत्साहवर्धन करते देखे गए।    टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गये भारतीय दल के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए मण्डल खेलकूद संघ के खिलाड़ियों में मण्डल खेलकूद सचिव एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद कपूर, भारतीय रेलवे क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, गौरव कुंते, पवनदीप सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ियों मे संजय भारती,अमित गुप्ता (हॉकी), मोहम्मद रफ़ीक, राकेश काला, देवेश कौशिक(फ़ुटबॉल), शिव शंकर शर्मा  आदि द्वारा सेल्फी लेकर ओलिंपिक में भारतीय दल को प्रोत्साहित किया। भारतीय रेलवे ने खेल और युवा मामले मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के आह्वान के अनुरूप झाँसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे # चीयर्स4इंडिया अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भारतीय दल के लिए शुभकामनाएं देने का यह अभियान गुरुवार को अपने चरम पर पहुंच गया। मंडल रेल प्रबंधक झाँसी संदीप माथुर ने कहा कि, “ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना करता हूँ . साथ ही खिलाड़ी खेल भावना के उच्चतम प्रतिमान पर खरे उतरे इसकी भी आशा करता हूँ  जिससे ओलिंपिक खेलों का उद्देश्य सफल हो सके.”