मुरैना/झांसी। 31 जुलाई को करीबन 11. 45 बजे रेलवे स्टेशन सिकरौंदा-मुरैना सैक्शन में किमी नं0 1266/14-10 के मध्य लगभग 65 वर्षीय महिला व 50 से 60 बकरी गाडी सं0 06250 कर्नाटक सम्पर्क क्रान्ति सुपर फास्ट की चपेट में आने से रनओवर (कट) हो गयी है। सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट मुरैना का स्टाफ एवं सिविल पुलिस थाना स्टेशन रोड मुरैना लगभग 12:20 बजे घटनास्थल पर पहुंच गये। मौके पर मृतक महिला का पुत्र अजय भी पहुॅच गया। उसने बताया कि मृतक महिला उसकी मां है और उसका नाम भूरी देवी पत्नि श्री कृष्ण निवासी ग्राम काशीपुर जिला मुरैना है। उसने बताया कि उसके द्वारा अपनी मॉ को रेल लाइन किनारे बकरियॉ चराने हेतु मना किया था परन्तु वह नहीं मानी और रेलवे लाईन के पास बकरियों के साथ पहुंच गई। संभवतः वहां पर कर्व होने के कारण गाडी दिखाई नही देने से उक्त घटना घटित हो गयी। मौके पर पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों द्वारा रनओवर हुई 10 बकरियों को रेलवे लाईन से 12.40 तक अलग कर दिया गया। सिविल पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्यवाही उपरांत महिला की डैड बॉडी अग्रिम कार्यवाही हेतु लेकर चले गये। उक्त घटना के कारण गाडी सं0 06250 सेक्शन में 12 मिनट प्रभावित हुई।