बीकेडी मेें पॉच दिवसीय रोवर रेंजर शिविर 

0
17

झांसी। बुन्देलखण्ड कॉलेज, झाँसी में रोवर रेंजर के पॉच दिवसीय प्रवेश निपुण कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धाटन प्राचार्य प्रो0 एस0के0 राय द्वारा ध्वज शिष्टाचार एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि रोवर रेंजर को अनुशासित रह कर तथा रोवर रेंजर के नियम एवं प्रतिज्ञा को आत्मसात कर समाज एवं देश सेवा की ओर अग्रसर होना चाहिए।

रोवर प्रभारी प्रो0 एल0सी0 साहू ने आने उद्बोधन में कहा कि रोवर रंेजर को समाज में व्याप्त कुरीतियों को समय-समय पर दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उसके बाद रोवर रंेजर का टोली विभाजन करके उनका पेट्रोल कॉर्नर आवंटित किया गया, स्काउट/गाइड नियम, प्रतिज्ञा के बारे में बताया गया। गोपाल कुशवाहा द्वारा स्काउटिंग की उत्पत्ति एवं इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 वन्दना कुशवाह द्वार किया गया। इस अवसर पर प्रो0 नवेन्द्र कुमार सिंह, रोवर अलशान, रोहित एवं समस्त रोवर रंेजर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here