झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह के निर्देशानुसार एनएफआईआर के आव्हान पर ‘भारत बचाओ दिवस’ मनाते हुए संघ के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल मंत्री भानु प्रताप सिंह चंदेल, केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीजी गौतम के साथ संयुक्त क्रयू लाबी पर रेलकर्मियों की समस्याओं के संबंध में काला फीता बांधकर सभा कर के विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में मंडल कोषाध्यक्ष टी पी सिंह के नेतृत्व में टी आर डी डिपो पर, मंडल उपाध्यक्ष बी के सिंह एवं सचिव राजेश गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत लोको शेड, शाखा अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में डीजल लोको शेड, शाखा सचिव संजीवन राय के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, शाखा सचिव नीरज दुबे के नेतृत्व में चीफ टेलीकॉम कार्यालय, शाखा अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में वरिष्ठ खंड अभियंता साउथ तथा योगेश कुमार के नेतृत्व में यार्ड में, इंद्रविजय सिंह के नेतृत्व में कारखाना, कामता प्रसाद साहू के नेतृत्व में सी एम एल आर, संजीव नायक के नेतृत्व में भंडार डिपो, विवेक चढ्ढा के नेतृत्व में मंडल रेल चिकित्सालय, मोहम्मद उमर खान के नेतृत्व में टिकट चैकिंग लाबी, एन के सिंह के नेतृत्व में कैरिज वैगन डिपो, नीरज वर्मा के नेतृत्व में गार्डों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया | इस दौरान निम्न मांगों पर ध्यानाकर्षण किया गया।
1) 1 जनवरी 2020 से मंहगाई भत्ता, मंहगाई राहत के एरियर का भुगतान किया जाए|
2) 43600/- रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को पूर्व की तरह रात्रि ड्यूटी भत्ते का भुगतान किया जाए |
3) एनपीएस रद्द किया जाए |
4)एस.एस.ई ग्रेड पे 4600 के कैडर को 4600 में 25 ℅ ग्रेड पे 4800 में 50℅ एवं ग्रेड पर 5400 में 25 ℅ के अनुपात में अपग्रेड किया जाए|
5) यात्री गाड़ियों का संचालन और रेल में लगातार चलने वाले कार्य निजी हाथों में देना बंद किया जाए|
6) टेक्निशियन || को टेक्नीशियन | में मर्ज किया जाए |
7) सी.एम एल आर वर्कशॉप झांसी के टेक्नीशियन कैडर को दिनांक 01-09-2016 से रिस्ट्रक्चरिंग का लाभ दिया जाए |
8)ग्रुप “सी” के अपैक्स लेवल को ग्रुप “बी” गजेटेड में अपग्रेड किया जाए|
9) इंजीनियरिंग (P.Way)सिगनल एंड टेलीकॉम, इलेक्ट्रिकल ,ओ एच ई, कैरिज एंड वैगन, टी आर डी , ऑपरेटिंग आदि सभी सेफ्टी कैटेगरी के हेल्पर ,टेक्नीशियन एवं सुपरवाइजर को हार्डशिप एलाउंस दिया जाए|
10) ट्रैक मेंटेनर को टेक्नीशियन कैडर के समान लेवल 6( सातवें वेतन आयोग का ग्रेड पे 4200) तक प्रमोशन दिया जाए|
11) 12 घंटे की ड्यूटी खत्म कर 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए|
12) लोको पायलट एवं गार्ड को लेवल 6 की जगह लेवल 7( छठवें वेतन आयोग का ग्रेड पे 4600 )दिया जाए |
13) रेल कर्मचारियों के माता-पिता को मुफ्त मेडिकल सुविधा और रेल यात्रा पास की सुविधा दी जाए|
14) महिलाओं की सुविधा के लिए फ्लेक्सी वर्किंग आवर्स लागू किया जाए और कार्यस्थल पर टॉयलेट व ड्रेस चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए|
15) सभी यूनिफार्म पाने वाले रेल कर्मचारियों को समान रूप से ₹10000 वार्षिक यूनिफॉर्म भत्ता दिया जाए|