झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ के तत्वावधान में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर 26 अगस्त को रैली व प्रदर्शन कर विविध समस्याओं के समाधान हेतु मंडल रेल प्रबंधक के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया | सभा को मुख्य रूप से केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीजी गौतम, मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल मंत्री भानु प्रताप सिंह चंदेल, बीके सिंह, विवेक चढ्ढा, मोहम्मद उमर खान, टी पी सिंह, महेन्द्र सेन, इंद्र विजय सिंह, संजीवन राय, राजेश गुप्ता, नीरज दुबे, प्रेमचंद मीना, एस के सिंह, राजेश त्रिपाठी, अनिल शर्मा (बंटू) , आर के सिंह, कामता साहू, संजीव नायक आदि ने सम्बोधित कर मांगों पर ध्यानाकर्षण किया | इसके अतिरिक्त अंकित भटनागर, शैलेन्द्र कुमार, अरुण गुप्ता, अश्विनी गोस्वामी, नीलम सिंह, दीपिका तिवारी, अल्का श्रीवास्तव, आकांक्षा गुप्ता, पूनम शाक्या, कृष्णा शिवहरे, सुनीता झा, रमाकांत शर्मा, राजकुमार थापक, प्रभात मिश्रा, रामभरत गौड के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की | आभार बी पी सिंह परिहार ने व्यक्त किया | इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित कांग्रेसियों ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन का समर्थन किया।

मुख्य मांगे –

(1 )-1 जनवरी 2020 से लंबित DA/DRके एरियर का भुगतान किया जाए
(2) 43600 रुपए से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी रात्रि भत्ते का भुगतान किया जाए
3) -एनपीएस रद्द किया जाए
4) -सीनियर सेक्शन इंजीनियर ग्रेड पे 4600 के कैडर को ग्रेड पे 4600 25% ग्रेड पे 4800 50% एवं ग्रेड पे 5400 25% के अनुपात में अपग्रेड किया जाए
5) -यात्री गाड़ियों का संचालन और रेल में लगातार चलने वाले कार्य निजी हाथों में देना बंद किया जाए
6) टेक्नीशियन 2 को टेक्नीशियन 1 में मर्ज किया जाए
7) -सी एम एल आर वर्कशॉप झांसी के टेक्नीशियन केडर को दिनांक 1 सितंबर 2016 से रिस्ट्रक्चरिंग का लाभ दिया
8)-ग्रुप सी के अपैक्स लेवल को ग्रुप बी गैजेटेड में अपग्रेड किया जाए
9)- इंजीनियरिंग pway एस एंड टी इलेक्ट्रिकल c&-w टी आर डी ऑपरेटिंग आदि सभी सेफ्टी कैटेगरी के हेल्पर टेक्नीशियन एवं सुपरवाइजर को हार्डशिप एलाउंस दिया जाए नंबर 10) ट्रैक मेंटेनर को टेक्नीशियन कैडर के समान लेवल ग्रेड पे 4600 जाए 11) 12 घंटे की ड्यूटी खत्म कर 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए
12) लोको पायलट एवं गार्ड को लेवलस सिक्स की तरह लेवल 7 ग्रेड पे 4600 जाए
13) रेल कर्मचारियों के माता-पिता को मुफ्त मेडिकल सुविधा एवं पास की सुविधा दी जाए
14) महिलाओं की सुविधा के लिए फ्लेक्सी वर्किंग हावर लागू किया जाए और कार्यस्थल पर टॉयलेट एवं ड्रेस चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए (15) सभी यूनिफॉर्म पाने वाले कर्मचारियों को समान रूप से 10000 बार फिर यूनिफार्म भत्ता दिया जाए (16) झांसी मंडल के एडीएन कानपुर के अधीन कार्यरत ट्रैक मेंटेनर को झांसी से प्रयागराज मंडल के लिए स्थानांतरण हेतु जारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
17) झांसी मंडल के सभी लोग ही पर कर्मचारियों के वाहन रखने के लिए छायायुक्त स्टैंड बनाया जाए
18) लोको रनिंग स्टाफ के मेल एक्सप्रेस पैसेंजर गाड़ियों के लिंक लागू किए जाएं
19) रनिंग स्टाफ हेतु माल गाड़ियों में प्रत्येक 14 दिन के प्रथम सप्ताह में फर्स्ट अवेलेबल फर्स्ट आउट एवं दूसरे सप्ताह में प्रोग्रेस सेवर से बुकिंग कराई जाए
20) कोविड-19 से मृत कर्मचारियों के परिजनों को ₹50 लाख अनुग्रह राशि दी जाए तथा आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बिना परीक्षा लिए नियुक्ति प्रदान की जाए |