सोनागिर स्टेशन पर 6 ट्रेन का अस्थाई ठहराव 

0
27

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि सोनागिर में आयोजित होने वाले वार्षिक जैन मेला के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोनागिर (SOR) स्टेशन पर निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

यह ठहराव निर्धारित अवधि के दौरान प्रतिदिन केवल एक मिनट के लिए दिया जाएगा, जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

निम्न ट्रेनों का सोनागिर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रहेगा—

1. 11107 ग्वालियर–बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस — आगमन 21:58 बजे, प्रस्थान 21:59 बजे (दिनांक-01.03.2026 से 10.03.2026 तक)
2. 11108 बनारस–ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस — आगमन 06:32 बजे, प्रस्थान 06:33 बजे (दिनांक-28.02.2026 से 09.03.2026 तक)
3. 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल — आगमन 12:57 बजे, प्रस्थान 12:58 बजे (दिनांक-01.03.2026 से 10.03.2026 तक)
4. 11124 बरौनी –ग्वालियर मेल — आगमन 18:02 बजे, प्रस्थान 18:03 बजे (दिनांक-28.02.2026 से 09.03.2026 तक)
5. 19665 खजुराहो–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस — आगमन 14:21 बजे, प्रस्थान 14:22 बजे (दिनांक-01.03.2026 से 10.03.2026 तक)
6. 19666 उदयपुर सिटी– खजुराहो एक्सप्रेस — आगमन 13:11 बजे, प्रस्थान 13:12 बजे (दिनांक-28.02.2026 से 09.03.2026 तक)

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाते समय उपरोक्त ठहराव का लाभ उठाएं तथा स्टेशन पर सुव्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here