1200 किग्रा लहन मौके पर नष्ट, 7 मामले दर्ज
झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मृदुल चौधरी व उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बुधवार को आरा मशीन, सिमरावारी पहाड़ियां, हरिजन कॉलोनी हंसारी, ग्राम खजराहा बुजुर्ग, ग्राम बैदौरा व डेरा चण्डीगढ़, बुढपुरा, गरौठा, बंका पहाड़ी में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 333 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 1200 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 07 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, सुरेश चौहान आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 व थाना पुलिस प्रेमनगर, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, सोनीबाला जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 एवं नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 व थाना पुलिस गुरसराय तथा पुलिस व आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।
चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से PoS मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए एवं झांसी कानपुर हाईवे पर कस्बा मोठ स्थित होटल व ढाबों की चेकिंग की गई।













