– झांसी प्रभारी ने झांसी व बबीना विधानसभा की बैठक में दिए मंत्र

झांसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में झांसी महानगर में विधानसभा झांसी व बबीना विधानसभा में झांसी प्रभारी सलिल विश्नोई ने दोनों विधानसभाओं की बैठक में संगठनात्मक जानकारी का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी सलिल विश्नोई ने कहा की पार्टी पूरी इलेक्शन मोड में है। भाजपा के कार्यकर्ता बहुत मजबूत है और संगठनात्मक रैली व बैठकों में हमारे कार्यकर्ता ही रहते हैं ना कि अन्य दलों की तरह किराए के कार्यकर्ता बुलाए जाते हैं। वह कार्यकर्ताओं के मनोभाव को लेने आये है। उन्होंने पिछली विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा अच्छे परिणाम की अपेक्षा करते हुए कहा कि संगठन एवं केंद्र व राज्य सरकार ने भी बहुत कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें सरकार से लाभ हुआ है हमें उन लोगों से संपर्क करना चाहिए। जनता को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना चाहिए जैसे बिजली पानी शौचालय सफाई सड़क महिला सशक्तिकरण बाल विकास उज्वला गैस व महामारी काल में हमारी सरकार की गई सहायतार्थ सेवाओं का भी उल्लेख करना होगा। जनता मन बना चुकी है और हमको उसके लिए प्रयासरत रहते हुए कार्य करते रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता संवर्धन की जिम्मेदारी विधायकों की भी है। सभी कार्यकर्ता विधायकों के साथ इस कार्य को पूर्ण करेंगे। 24 सितंबर को पन्ना प्रमुख सम्मेलन करना होगा। सलिल विश्नोई ने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय किया और उन सभी का मनोबल बढ़ाते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही।

इसके पूर्व सलिल विश्नोई ने सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा हीरोज ग्राउंड स्थित पर माल्यार्पण किया इसके बाद प्रतिमाओं पर सम्मान पुष्पांजलि व माल्यार्पण का कार्यक्रम चलता रहा जिसमें रानी लक्ष्मी बाई पार्क स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, मैथिलीशरण गुप्त पार्क पर मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा ,वृंदावनलाल पार्क पर वृंदावन लाल की प्रतिमा, झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उनके साथ झांसी महानगर के महापौर रामतीर्थ सिंघल सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहे! बैठक का संचालन नंदकिशोर भिलवाड़े व जगत राजपूत, आभार नरेंद्र सिंह जादौन ने व्यक्त किया ! बैठकों में नवाब सिंह जादौन ,विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंगल ,जयदीप पुरोहित ,सुधीर सिंह ,डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ,चित्रा सिंह ,अतुल जैनबंटी ,अमित साहू ,अखिलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता ,यश मिश्रा ,प्रियांशु डे ,सौरव मिश्रा, अनुज निखरा ,ऋषि सैनी ,सुमन पुरोहित ,धीरज मिश्रा, अभिषेक जैन ,जितेन तोमर ,नागेंद्र पाल ,सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे!