– कार्यकारिण में मातृ शक्ति की ताकत बढ़ी, अजय पर पुनः विश्वास जताया

झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल के द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि शशिकांत त्रिपाठी वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक एवं विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में झांसी मंडल के 100 स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी द्वारा कोरोना काल में स्टेशन मास्टर्स द्वारा लगातार विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य करते हुए देश के कोने कोने तक माल गाड़ी, पार्सल गाड़ी एवं ऑक्सिजन स्पेशल का द्रुत गति से संचालन करके आवश्यक सामान भिजवा कर रेल सेवा से देश के लोगों की सेवा की सराहना की। विशिष्ठ अतिथि राजेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बताया कि जिस प्रकार से भारतीय सेना में अनुशासन होता है उसी प्रकार से भारतीय रेल के स्टेशन मास्टर्स पूर्ण अनुसाशन में अपना कर्तव्य समय पालन, सतर्कता, संरक्षा से निभाता है और यातायात विभाग का प्रमुख स्तम्भ है। प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना द्वारा आइस्मा का इतिहास बताया गया।
कार्यक्रम को आगरा से एनसीआर ज़ोन के जोनल सचिव उत्तम कुमार व आइस्मा के पूर्व जोनल अध्यक्ष एसएस परिहार द्वारा भी संबोधित किया गया। उद्घाटन सत्र का समापन एवम आभार एएन तिवारी केंद्रीय उपाध्यक्ष द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कोरोना काल में दिवगंत हुए आइस्मा के स्टेशन मास्टर्स स्वर्गीय सुनील आनंद, केसी मीना, शिवकुमार अग्रवाल, जवाहर साहू के परिवारी जनों को आइस्मा द्वारा आर्थिक मदद के रूप में 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चैक मुख्य अतिथि द्वारा भेंट किया गया।
कार्यक्रम में आइस्मा की नवीन मंडल कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें निर्वाचन कमेटी जिसमे राम कुमार द्विवेदी जोनल कोषाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ सदस्यों ने चुनाव किया। इस दौरान सर्व सम्मति से अजय दुबे को निर्विरोध मंडल सचिव के लिए पुनः चयनित किया गया। मंडल अध्यक्ष निशीथ माथुर, मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रिछारिया, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश नामदेव, राजेश मीना, मंडल उपाध्यक्ष जगत सिंह, फिरोज खान, पंकज त्रिपाठी, आयुष श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, अजय वर्मा, मंडल सहायक सचिव मुकेश द्विवेदी, पीएन नायक, रेनु, संध्या चौरसिया, मंडल ऑडिटर पीके त्रिपाठी, मंडल संगठन सचिव अशोक सिंह, मण्डल सयुंक्त सचिव सुरेश कुमार, मंडल समन्वय सचिव पूजा शर्मा को चयनित किया गया। गौरतलब है कि आइस्मा की कार्यकारिणी में पहली बार तीन महिलाओं को स्थान दिया गया है। कार्यक्रम के अंत मे मंडल सचिव अजय दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।