झांसी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मुख्यालय के आदेशानुसार रेलवे सुरक्षा बल झाँसी स्टेशन पोस्ट द्वारा स्थापना दिवस सप्ताह आयोजित किया गया जिसके उपलक्ष्य में महिला निरीक्षक/रे.सु.वि.ब सुनीता जाधव, महिला उप निरीक्षक उमा यादव हमराह स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन झाँसी पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत महिला यात्रियों, दिव्यांग यात्रियों तथा बच्चों को विशेष समझाइश देते हुए जहरखुरानी, चैन खींचना, चलती गाड़ी से उतारना व चढ़ना व यात्रा के दौरान बरतने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत तौर पर बताते हुए 500 पेम्पलेट्स का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुख सुविधाओं के बारे में अवगत कराते हुए मेरी सहेली अभियान के बारे में समझाया गया। यात्रियों को उद्घोषणा करते हुए यात्री हेल्प लाइन नम्बर 139 के बारे में अवगत कराया गया।