झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सभी रेलवे के मंडल रेल प्रवंधक कार्यालय के सामने अपनी मांगों के लिए देश व्यापी धरना प्रर्दशन कर ज्ञापन दिया गया। इसी क्रम में झांसी में भी आइस्मा का एक प्रतिनिधि मंडल ए एन तिवारी केंद्रीय उपाध्यक्ष एवम अजय दुबे मंडल सचिव के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी , वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। जिसमे निम्नलिखित मांगे प्रमुख है
1:-झांसी मंडल में पात्र सभी स्टेशन मास्टर्स को एम ए सी पी का लाभ दिया जाए।
2:- 36 स्टेशन मास्टर्स जो कि नियमित प्रमोशन को पात्र माने जा चुके है उनका शीघ्र प्रमोशन किया जाए।
3:-सभी रोड साइड स्टेशन पर स्टेशन मास्टर्स कार्यालय से अटेच शौचालय की व्यवस्था की जाए।
4:- सभी पैनल और ई आई वाले स्टेशनों ओर रेलवे बोर्ड के पत्र अनुसार ऐ सी कूलिंग की व्यवस्था की जाए।
5 :- रोड साइड स्टेशन मास्टर्स के लिए बने आवासों की मरम्मत की जाए नए आवास बनाये जाए।
6:-एन पी एस से ओ पी एस प्रकिया पूरी होने पर भी अभी तक पूर्ण लाभ स्टेशन मास्टर्स को नही मिला है उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए।
7:-स्टेशन मास्टर्स की झांसी मंडल में लगभग 100 रिक्तियां चल रही है उन्हें भरा जाए।
8:-अत्यधिक यातयात घनत्व वाले स्टेशनो ,पैनल ई आई ,स्टेशनो पर अतिरिक्त स्टेशन मास्टर्स की नियुक्ति की जाए।
9:- सभी स्टेशन मास्टर्स को नाईट ड्यूटी भत्ता ,राष्ट्रीय अवकाश भत्ता प्रदान किया जाए।
10:- स्टेशन मास्टर्स को एम ए सी पी का लाभ 16 -02-2018की जगह सातवें पे कमिसन लागू होने की तारीख 1 जनवरी 2016 से दिया जाए।सभी स्टेशन मास्टर्स को 50 लाख का बीमा कवर प्रदान किया जाए।
प्रतिनिधि मंडल में मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रिछारिया, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश नामदेव, मंडल सह सचिव सी एल यादव, युवा नेता आकाश राय आदि शामिल रहे।