ग्वालियर/झांसी। ग्वालियर में आइस्मा झांसी द्वारा संरक्षा सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के ग्वालियर व आस पास के 20 से अधिक स्टेशन मास्टर्स एवं झांसी से केंद्रीय उपाध्यक्ष ए एन तिवारी, मंडल सचिव अजय दुवे, मंडल सह सचिव सी एल यादव, झांसी शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र अनुरागी, शाखा उपाध्यक्ष नीरज सेन ने भाग लिया।
सभा की अध्यक्षता पी पी चौबे टी आई ग्वालियर द्वारा की गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना व मंडल अध्यक्ष निशीथ माथुर, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मीना द्वारा संरक्षा सभा को संबोधित किया गया। ग्वालियर स्टेशन प्रवंधक जी एस राठौर द्वारा ग्वालियर स्टेशन पर संरक्षा के पूर्ण निष्पादन हेतु प्रतिबध्दता व्यक्त की। इसमें दतिया, डबरा ,सिथौली बिरलानगर, मुरैना आदि पूरे खंड और भिंड लाइन के स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया।

इस अवसर पर सर्व सम्मति से आइस्मा ग्वालियर की मुख्यालय एवं मैन लाइन शाखा के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें ग्वालियर मुख्यालय शाखा से शाखा अध्यक्ष जी एस सेंगर, कार्यकारी अध्यक्ष राम केश मीना, संजय हयारण, शाखा सचिव वाले सिंह स्टेशन प्रवंधक बिरला नगर, उपाध्यक्ष पी एस चौहान ,शिवराम मीना, आर के शर्मा ,डी के पटेरिया , शाखा सह सचिव  दिनेश भदौरिया, दीपक साहू, अर्जुन सिंह राजपूत, अशोक मीना, शाखा कोषाध्यक्ष हिमांशु सक्सेना, शाखा ऑडिटर दीपक माहेश्वरी, पी एस धाकड़, संगठन सचिव अंजली को चयनित किया गया।

इसी प्रकार ग्वालियर मेन लाइन शाखा में शाखा अध्यक्ष दिनेश उपाधयाय, कार्यकारी अध्यक्ष एम एल मीना, शाखा सचिव बी एल मीना, उपाध्यक्ष आर के मीना, संतोष वर्मा, रणवीर यादव, बी एस शिवहरे, शाखा सह सचिव अमित अवस्थी, राजकुमार पाल, वलीचरण मीना, विनोद शुक्ला, शाखा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोदी, शाखा संगठन सचिव राजेश गोस्वामी, आंतरिक ऑडिटर आरिफ खान, सेवकराम , सयुंक्त सचिव अनिल भटनागर को चयनित किया गया। सभा में एमपी सिंह, श्यामवीर सिंह कुशवाहा मंडल सह सचिव, शामिल रहे। अंत मे मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मीना द्वारा आभार व्यक्त किया गया। गौरतलब है कि आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन द्वारा पूरे झांसी मंडल में 10 शाखाएं बनाई जाती है जिसमे से झांसी की एक और ग्वालियर की दो शाखा का गठन किया जा चुका है। मंडल के अन्य खंडों से भी शाखाएं गठित किया जाना है जिसमे झांसी- ललितपुर, ललितपुर -आगसौद टीकमगढ़, झांसी -उरई, उरई भीम सेन ,झांसी-महोबा, बाँदा साउथ ,बाँदा नार्थ, छतरपुर -खजुराहो शाखाओं को गठित किया जाना है।