झांसी। वैगन मरम्मत कारखाने में NCRES तथा कारखाना प्रशासन के मध्य PNM रिव्यू cwm वी के पांडे की अध्यक्षता में हुई । इसमें रिव्यू पर कई मदों पर विस्तार से चर्चा हुई ।

1.1और 2 जून को कर्मचारियों के वेतन से काटा गया पैसा वापिस किया जाए
2..रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए को पास या अन्य कार्यों के लिए कार्यालय आते है उन्हे बैठने की सही व्यवस्था की जाए।
3. रेल आवासों के आवंटन में पारदर्शिता बरती जाए।
4. कार्मिक तथा Mech. में ट्रान्सफर को tool की तरह इस्तेमाल न किया जाए।
5. Multiskilling के नाम पर सुपरवाइजरों तथा कर्मचारियों के ट्रान्सफर पर रोक लगाई जाए।
6. वर्कशॉप में सीनियर सुपरवाइजर को ही इंचार्ज बनाया जाय।
7. कारखाने मे पिट लाइन सहित सभी जगह पंखे लगाए जाए।
8. ग्रुप इंसेंटिव स्कीम पर चर्चा हुई जिसमे कारखाने के सभी कर्मचारियों (यार्ड )सहित सभी को बोनस का लाभ मिले ।
9. CMLR के हेल्पर कर्मचारियों को tech. बनाया जाय।
10. प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को umid कार्ड दिए जाए।
11. NPS से OPS में आने के लिए चर्चा हुई।
12.प्रशासनिक भवन को पूर्ण रूप से AC किया जाए।
13. CMLR में carparking एवम कर्मचारियों को डीलक्स शौचालय की व्यवस्था की जाय।
14.भंडार डिपो में ग्रुप D से ग्रुप C की पदोन्नत की जाए।

इसमें NCRES शाखा no 1 के सचिव इंद्र विजय, शाखा no 2 के सचिव कामता प्रसाद साहू, शाखा no 3 के सचिव संजीव नायक, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास, रमाकांत दुबे, उपाध्यक्ष जेपी सिंह, संदीप कुमार मिश्रा, जगदीश चंद, विमलेश पांडे,  सर्वेश श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद मीना, सहायक सचिव आनंद वर्मा, राकेश साहू, अंकित भटनागर, मो अब्दुल करीम चिस्ती, नितेश गुप्ता, सुशील कुमार त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह चौहान, अजय कुमार वर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, महेश यादव आदि उपस्थित रहे।