झांसी। भाई के साथ किसी काम से झांसी आ बाइक सवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक कैलाश स्टोन क्रेशर पर मजदूरी करता था।

झांसी जिले के सीमावर्ती मध्यप्रदेश क्षेत्र में कैलाश स्टोन क्रेशर पर लगभग 30 वर्षीय अनिल निवासी झारखंड अपने भाई के साथ मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि अनिल शुक्रवार को देर शाम अपने भाई के साथ बाइक से किसी काम के लिए झांसी आ रहा था। बाइक सवार दोनों जब बरुआसागर थानान्तर्गत बेतवा पुल के पास के पास पहुंचे तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां अनिल की मौत हो गई। जबकि उसके भाई को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।