रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव: NCRMU की झांसी व ग्वालियर में एक तरफा जीत 

0
41

बांदा में एसयूएमआरकेयू का दबदबा

झांसी । उमरे के झांसी मण्डल के सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट कार्यकारिणी चुनाव में NCRMU ने बर्चस्व क़ायम रखते हुए एक बार फिर जीत का परचम लहराया। इस चुनाव में NCRMU ने 1,223 वोट पाकर UMRKS को 630 वोट से शिकस्त दी। काफी मशक्कत के बाद UMRKS को 593 मत मिल सके।

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट कार्यकारिणी के चुनाव में झांसी, बांदा व ग्वालियर में दो दिन तक मतदान किया गया।शनिवार की शाम 5 बजे तक मतदान चला। इस दौरान कुल 2,809 मतदाताओं में से 91.49 प्रतिशत यानी 2,570 मतदाताओं ने मतदान किया। सायं 5 बजे के बाद तीनों जगह एक साथ मतगणना प्रारम्भ हुई।

झांसी मण्डल में डीएसए ग्राउण्ड में गहमागहमी के बीच सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया के बाद 3 चक्र में चली मतगणना के शुरुआती रुझानों में ही एनसीआरएमयू ने बढ़त बनाना शुरू कर दी थी जिससे प्रतिद्वंद्वी संगठन के नेताओं के चेहरों की रंगत बदलने लगी थी। प्रथम चक्र में एनसीआरएमयू को 457, यूएमआरकेस को 226, एनसीआरईस को 107 व एसयूएमआरकेयू को 48 मत मिले थे।

रात 11:30 बजे के बाद गणना के परिणाम आते ही एनसीआरएमयू खेमे में जश्न का माहौल बन गया। उम्मीद के मुताबिक चुनाव में एनसीआरएमयू ने बड़ी जीत दर्ज की। झांसी में एनसीआरईस को 376 व एसयूएमआरकेयू को 118 मत मिले।

झांसी सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा 56 सदस्यों के लिए चुनाव कराया गया। इस दौरान झांसी में एनसीआरएमयू ने पूरी तरह से क्लीन स्वीप करते हुए सभी पदों पर एक तरफा जीत हासिल की। इसमे सचिव के पद पर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शोभाराम राय व कोषाध्यक्ष सोवरन सिंह ठाकुर को चुना गया।

ग्वालियर में भी एनसीआरएमयू ने परचम लहराया। यहां शिशिर जायसवाल सचिव, विभोर नारायण उपाध्याय, प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।

बांदा में एसयूएमआरकेयू का दबदबा

इस चुनाव में झांसी व ग्वालियर में एनसीआरएमयू ने क्लीन स्वीप किया, जबकि बांदा में उम्मीद के विपरीत एसयूएमआरकेयू (स्वतन्त्र उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन) का दबदबा रहा। बांदा में एनसीआरएमयू की जीत पर ब्रेक लगाते हुए इस बार एसयूएमआरकेयू ने 3 पदाधिकारियों व 2 सदस्यों के पद पर अपना कब्जा जमा लिया। बांदा में नसीम मोहम्मद सचिव, अंजनी कुमार सिंह उपाध्यक्ष, सतीश कुमार नामदेव कोषाध्यक्ष चुने गए।

ग्वालियर में 272 और बांदा में 243 रेलकर्मियों ने मतदान किया। परिणामों के बाद विजयी हुए खेमे में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here