BU की ऐतिहासिक उपलब्धि – Scimago Institutions Ranking 26 में शानदार प्रदर्शन

0
6

झांसी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के दूरदर्शी मार्गदर्शन में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने पहली बार Scimago Institutions Ranking 2026 में 284वाँ स्थान प्राप्त कर प्रदेश की शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध क्षमता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Scimago Ranking में उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई है।

– Research Percentile 93 : शोध गुणवत्ता और प्रकाशनों के आधार पर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थान प्राप्त किया है, जिससे यह प्रदेश के अग्रणी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शामिल हुआ है।
– Innovation & Societal Impact (54 & 42) : नवाचार और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जो इसे सतत विकास और सामुदायिक उत्थान के लिए प्रेरक संस्थान बनाता है।

– Overall Presence (75) : पहली बार रैंकिंग में शामिल होकर विश्वविद्यालय ने यह सिद्ध किया है कि बुंदेलखंड क्षेत्र की शैक्षणिक धरोहर अब वैश्विक मानचित्र पर भी अपनी पहचान बना रही है।

Scimago Institutions Ranking स्पेन के एक शैक्षणिक कंसोर्टियम द्वारा विकसित की गई वैश्विक मूल्यांकन प्रणाली है। यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों का आकलन तीन प्रमुख मानकों पर करती है: Research, Innovation, एवं Societal Impact

कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर कहा को “इस रैंकिंग का महत्व इसलिए है क्योंकि यह किसी भी विश्वविद्यालय की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता, शोध क्षमता और सामाजिक योगदान को दर्शाती है। इसमें स्थान प्राप्त करना न केवल संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग, निवेश और प्रतिष्ठा को भी बढ़ाता है।”

निदेशक IQAC प्रो सुनील काबीया ने कहा कि “यह उपलब्धि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है और प्रदेश की उच्च शिक्षा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला मील का पत्थर है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here