सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर सेमिनार आयोजित
झांसी। उमरे के झांसी मंडल पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में सतर्कता सेमीनार आयोजित किया गया I सेमीनार में सतर्कता विभाग, उत्तर मध्य रेल, इलाहाबाद से आये उच्चाधिकारियों सहित वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उ.म.रे. नवीन कुमार एवं अन्य सतर्कता अधिकारियों ने झांसी मंडल के अधिकारियों को सतर्कता से संबंधित विषयों पर जानकारी दी। संगोष्ठी में रेलवे की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, जबावदेही एवं उत्तरदायित्व के महत्व पर बल दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतर्कता जागरुकता से सम्बंधित समस्याओं व उनके निवारण की जानकारी को केस स्टडीज के माध्यम से प्रस्तुत किया गया एवं रेल अधिकारियों की सतर्कता सम्बंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) अमित सेंगर, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) दिनेश वर्मा एवं अन्य सभी शाखा अधिकारियों ने सेमिनार में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।













