झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि जाखलौन यार्ड रीमॉडलिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के दृष्टिगत गाड़ियों के सञ्चालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है I
रद्दीकरण :
गाड़ी संख्या 64617 बीना-ललितपुर मेमू (प्रतिदिन) 12, 13,14 मार्च को रद्द रहेगी I इसी क्रम में गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर-बीना मेमू (प्रतिदिन) 12, 13, 14 मार्च को रद्द रहेगी I
रेगुलेशन :
• गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस झांसी मंडल में 12 मार्च को 15 मिनट तथा 14 मार्च को झांसी मंडल पर 30 मिनट विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम 13 व 14 मार्च को झांसी मंडल पर 120 मिनट विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस 13 व 14 मार्च को 100 मिनट विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 12630 निजामुद्दीन-यशवंतपुर 13 मार्च को झांसी मंडल पर 70 मिनट होगी I
• गाड़ी संख्या 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर 14 मार्च को झांसी मंडल में 70 मिनट विलंबित होगी I













