झांसी। एन सी आर एम यू के हेड क्वार्टर मंडल के मंडल मंत्री कॉ विनय श्रीवास्तव की उपस्थिति में ई एम एस 2 स्टोर ब्रांच की प्रबंध समिति की बैठक शाखा अध्यक्ष कॉ शशी कपूर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में मंडल मंत्री ने विस्तृत रूप से संघठनात्मक चर्चा की और युवाओं को यूनियन के बारे में बताते आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष कॉम राम सुमेर यादव ने यूनियन के इतिहास के बारे में बताया। इससे पहले मंडल मंत्री ने सभी साथियों के साथ स्टोर डिपो में भ्रमण करते हुए कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्यायों के बारे पूछा और निराकरण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही युवा टीम के सचिव कॉ ज्ञान राठौर, संयोजक कॉ त्रिलोक सिंह ने युवा साथियों के साथ मंडलीय पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। बैठक में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मंडल के पदाधिकारी कॉ के पी सिंह, कॉ गोपाल शर्मा, कॉ आर पी सिसौदिया, शाखा से कॉ मनोज अग्रवाल, आर पी शर्मा, हेमंत कुमार, विकास अवस्थी, संजय तिवारी, नाहर सिंह मीना, डी के राठौर, अशोक कुमार, जाहिद, आर एस चौहान, हरिश्चंद्र, विजय कुमार, सुधांशु शर्मा, राधा रानी झा, सरिता श्रीवास्तव, अविनाश, राम गोपाल, राम नरेश, याकूब, चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुशवाहा, जितेन्द्र, महेश, विजय मीना सहित बहुत से कॉमरेड उपस्थित रहे। संचालन शाखा सचिव कॉ जगत पाल सिंह यादव ने करते हुए आभार व्यक्त किया।











