झांसी। नगर की धरोहर हॉकी के जादूगर पदम भूषण दद्दा ध्यानचंद जिनका देहावसान 3 दिसंबर 1979 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। ऐसी महान विभूति की पुण्यतिथि पर हीरोज समाधि स्थल विकास समिति द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दीनदयाल सभागार में 3 दिसंबर 2021 को सांय 5:30 बजे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा संगीतकारों बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी नई दिल्ली, स्वामी नाथ पिल्लई धटटयम कोलकाता, पंडित प्रोसेनजीत पोद्दार तबला वादक कोलकाता, सुप्रभा मुखर्जी कत्थक कोलकाता के अलावा स्थानीय कलाकारों जिसमें समीर भालेराव द्वारा मधुरम संगीत प्रस्तुति देकर दद्दा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि पहली बार हीरो समाधि स्थल विकास समिति द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल पर सम्मान देश की दो महान विभूतियों को दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना एवं संचालक राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड सुनील हिरवानी होंगे। इस दौरान ओलंपियन अशोक ध्यानचंद, अशोक सेन पाली, इशरत हुसैन, बृजेंद्र यादव, मुकेश श्रीवास्तव, तुषार सिंह, संजीव सिंह, नोबत सिंह आदि उपस्थित रहे।