झांसी। प्यार में धोखा मिलने से किशोरी इतनी आहत हो गई कि उसने आत्महत्या कर ली। इसके पीछे आरोप है कि प्रेम विवाह की इजाजत के बाद लड़के के पक्ष से दहेज की मांग की जा रही थी। इसको लेकर लड़की ने प्रेमी से बात की, लेकिन उसने साथ नहीं दिया।

बताया गया है कि झांसी में थाना नवाबाद क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर के पास मलिन बस्ती निवासी दीनानाथ की बेटी काजल (20) की पड़ोस में रहने वाले युवक आकाश से कुछ माह पहले शादी तय हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध भी था। लेकिन आकाश के परिजनों ने दहेज के तौर पर 5 लाख की मांग शुरू कर दी। लड़की ने आकाश से बात की लेकिन उसने साथ नहीं दिया। परेशान होकर लड़की ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।