– हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्य तिथि पर दीनदयाल सभागार झांसी में शनिवार को श्रद्धासुमन का कार्यक्रम में हीरोज समाधि स्थल विकास समिति के द्वारा रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी एवं स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाइफ के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय का खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सुरेन्द्र खन्ना व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के संचालक सुनील हिरानी एवं दद्दा के ज्येष्ठ पुत्र ओलम्पियन अशोक ध्यानचंद द्वारा दद्दा ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर दद्दा के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया गया तथा देश के विभिन्न कोनों से आए लोगों ने दद्दा पर आधारित एवं उन्हें समर्पित कविताओं का पाठ किया। शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के माध्यम से जुगलबंदी कार्यक्रम के तहत पं प्रोसेनजीत पोद्दार द्वारा तबला वादन, पं चेतन जोशी द्वारा बांसुरी एवं पं स्वामीनाथ पिल्लई द्वारा घटयम वादन प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना सुपूर्वा मुखर्जी ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, नगर आयुक्त जीवनधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी, समाज सेविका शालिनी गुरबक्शानी, पार्थ फाऊंडेशन की अध्यक्ष रंजना सिंह बुंदेला, नीलेश बुधौलिया, सोम तिवारी, महेंद्र सेन, रजनी गुप्ता, बृजेंद्र सिंह यादव, इशरत हुसैन, अशोक सेन पाली, तुषार सिंह, संदीप सिंह, संजय पटवारी, रामकृष्ण निरंजन, सुखदेव सिंह, सुनील शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, गिरीश संज्ञा,अरुण सिंह दीपक, समाजसेवी संदीप सरावगी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य संतराम पेंटर, विजय खन्ना, लक्ष्मी कांत वर्मा,संजय पटवारी, सुदर्शन शिवहरे , कन्हैया कपूर, आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षा विद् डॉ नीति शास्त्री ने किया।