– मिशन शक्ति फेज 3 (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन) अभियान के तहत वाहन रवाना

झांसी ‌‌। अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ, पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी जोगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-3 अभियान में महिला सुरक्षा/वीमेन पावर लाईन-1090 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जन-जागरूकता सम्बन्धी विविध कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में प्रचार-प्रसार हेतु मुख्यालय स्तर से एक वाहन 4 सदस्यीय टीम के साथ “मिशन शक्ति”अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद झांसी में महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) प्रज्ञा पाठक व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अर्चना सिंह मय हमराह द्वारा इलाइट चौराहा पर महिलाओं, बालिकाओं/छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा,1076 -मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा,1098-चाइल्ड लाइऩ,102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धी कार्ड वितरित किये गये तत्पश्चात वीमेन पावर लाईन 1090 वाहन को हरी झण्डी दिखाकर आमजन को जागरूक करने हेतु रवाना किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला शक्ति, सम्मान व उनके अधिकारों पर जोर दिया गया । प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी, जहाँ पर कोई भी महिला,बालिका अपनी शिकायत गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकती है। एन्टी रोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे नोट कर उसका त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।