– कैट के प्रदेश महामंत्री का नागरिक अभिनंदन 

झांसी। राजकीय संग्रहालय में देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महानगर शाखा द्वारा आज व्यापारिक संगोष्ठी में निर्णय लिया गया कि व्यापारिक समस्याओं के निदान के लिए संगठन हर संभव मदद कर व्यापारियों का समस्याओं का निदान कराएगा एवं निदान अगर नहीं होता है तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे।

व्यापारिक संगोष्ठी के पूर्व कैट के उत्तर प्रदेश शाखा के वरिष्ठ महामंत्री आनंद मिश्रा के मनोनीत होने पर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरविंद सक्सेना कुलपति रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि कैट के उत्तर प्रदेश के चेयरमैन संजय गुप्ता लखनऊ, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सराफा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, दैनिक जागरण के संपादक सुरेंद्र सिंह, धर्माचार्य हरिओम पाठक, उप सभापति सुनील नैनवानी, प्रो एस आर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने की।

इस अवसर कैट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दांगी, महामंत्री मयंक परमार्थी, युवा नगर अध्यक्ष चौधरी साहिल, जिला व्यापारी सेना जिलाध्यक्ष शकील खान, मनीष रावत आदि ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों का स्वागत किया एवं स्टेशनरी व्यापार मंडल,ओरछा गेट व्यापार मंडल, इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल, सीपरी बाजार व्यापार मंडल, रेडीमेड गारमेंट्स, झांसी विवाह एसोसिएशन, मंडल,जिला व्यापारी सेना, दर्जनों व्यापारिक संगठनो के साथ सैकड़ों लोगों ने आनंद मिश्रा का अभिनंदन कर सम्मान किया। समारोह में कैट के राष्ट्रीय मंत्री संजय पटवारी, जिला अध्यक्ष कैट कुलदीप सिंह दांगी, दिलीप सिंघल, अमित सेठ, विशाल राय, धीरज राजपूत, रोशन अग्रवाल, आदित्य ब्रह्मचारी आदि कैट के पदाधिकारियों ने आनंद मिश्रा को चांदी का मुकुट, पगड़ी, शॉल, श्रीफल अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला सीपरी व्यापार महासमिति के अजय चड्ढा, प्रिंस भुसारी, डॉक्टर वेद प्रकाश बाजपेई, महिला व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शालिनी गुरबक्सनी, महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा, दीपा छाबड़ा, महिमा जायसवाल, रवीश त्रिपाठी, सीमा शर्मा,मनीष गोस्वामी आदि ने भी सम्मानित किया।

व्यापारिक गोष्टी में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति मां अरविंद सक्सेना, दैनिक जागरण संपादक सुरेंद्र सिंह, कैट के चेयरमैन संजय गुप्ता, नीति शास्त्री, आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना, आईपी भल्ला, टैक्स बार एसोसिएशन के अजय श्रीवास्तव, प्रोफेसर एस आर गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए हुए कहा कि श्री आनंद मिश्रा के कैट प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री बनने से व्यापारिक समस्याओं का अति शीघ्र निदान होगा एवं व्यापारिक संगोष्ठी में निर्णय लिया गया कि व्यापारिक समस्याओं के निदान के लिए संगठन हर संभव मदद कर व्यापारियों का समस्याओं का निदान कराएगा एवं निदान अगर नहीं होता है तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे
समारोह को संबोधित करते हुए आनंद मिश्रा ने कहा कि उनका संपूर्ण प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भी बुंदेलखंड के व्यापारियों का विकास हो उसके लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे। संचालन अमित गुप्ता सर जी एवं आभार जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दांगी ने व्यक्त किया।