33वीं वाहिनी पीएसी झांसी में अन्तर्वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन तीरन्दाजी प्रतियोगिता का समापन

झांसी। 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी में तीरांदाजी मैदान में पीएसी पूर्वी जोन की 10वीं अन्तर्वाहिनी तीरन्दाजी प्रतियोगिता 2023 का समापन मुख्य अतिथि सेनानायक के०पी० यादव की उपस्थिति में कराया गया। प्रतियोगिता में 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी ने टीम कोच पीसी अरविन्द कुमार राय के कुशल नेतृत्व में कुल 647 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयन्ती प्राप्त की तथा 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने टीम कोच मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कुल 377 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही।

आरक्षी राजराखन पटेल 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी ने अद्भुत खेलकला का प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ट तीरंदाज का खिताब हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते हुए प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गयी। पीएसी पूर्वी जोन के ध्वज को मुख्य अतिथि द्वारा आगामी प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द किया गया। आयोजन के दौरान प्रतिसार निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय जनपद झाँसी, शिविरपाल विजयराज सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक अरविन्द कुमार राय एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।