झांसी। सुधा फाउंडेशन एवं सिद्धस्त के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष रोशन अग्रवाल, तरू नागोरी, सचिव सागर तिवारी के नेतृत्व में रविवार को जीआईसी स्पोर्ट काम्पलेक्स के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस माह के उपलक्ष्य में नारी शक्ति सशक्तिकरण के क्षेत्र में “बहादुर महिला दौड़” संवाद-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम सुुभाष चन्द्र के मुख्य आतिथ्य, दिलीप चौरसिया समाज सेवी, अतुुल मुदगिल, राकेश, डाॅ.आभा राज सिंह, सच्चिदानंद गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी देवी ने की। संस्था के मुख्य संरक्षक परशुराम द्वारा ब्रेव वुमन रन का प्रमाण पत्र देकर ज्योति गुप्ता, गीता तिवारी, कंचन जायसवाल, अनीता साहू, नमिता अग्रवाल,एकांशी तिवारी, अनन्या तिवारी, प्रियांशी सिंह, अनुष्का चौधरी, वैष्णवी पटेल,दीपिका राजा, श्रुतिका अग्रवाल, पूर्वी अग्रवाल ,महक सैनी, श्याम अग्रवाल, आसिफ, रागनी सिंह, नीलम निरंजन, प्रिया गोयल को सम्मानित किया गया। संचालन विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार चौरसिया ने एवं आभार सचिव सागर तिवारी ने व्यक्त किया ।














