झांसी। उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश आव्हान पर संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता व गल्ला व्यापार मंडल झांसी के अध्यक्ष अतीत राय के नेतृत्व में कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सचिव पंकज शर्मा का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने मण्डी शुल्क को समाप्त किये जाने को लेकर उ प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देने वालो में रमेश चन्द गुप्ता, अर्जुन दास गोयल, सुभाष गंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अजय खुराना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल किल्पन, जगदीश बजाज, मुकेश मारवाड़ी, अशोक अग्रवाल, बृज बिहारी सोनी, जय किशन प्रेमानी, राजेन्द्र शर्मा, आदर्श गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रजनी गुप्ता, अनुज मुडिया, रामजी गुप्ता, अनूप जैन, संतोष गुप्ता, अनिल दुबे अन्न्, सतीश राय, विनोद जैन, जयदीप सोनी, अनिल कुशवाहा, दिलीप महोबिया सहित कई व्यापारी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री पुनीत अग्रवाल वागला, व्यापार मंडल के संतोष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।