झांसी। झांसी मंडल / उ. म. रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में दिसम्बर माह के अंत तक स्क्रैप सामग्री का निस्तारण कर रुपये 38.27 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। आशुतोष मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी मंडल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी विभागों के बेहतर समन्वय के फलस्वरूप दिसंबर माह के अंत तक तक झाँसी मंडल ने समानुपातिक लक्ष्य रुपये 37.5 करोड़ से भी ज्यादा रुपये 38.27 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है । इस प्रकार झाँसी मंडल अपने इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्क्रैप सामग्री निस्तारण के लक्ष्य रुपये 50 करोड़ को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है।

अमित कुमार, वरि. म. सा. प्र. /झाँसी ने बताया कि जहाँ दिसंबर-2020 में झाँसी मंडल ने स्क्रैप निस्तारण द्वारा रुपये 2.55 करोड़ का राजस्व अर्जित किया था वहीँ दिसंबर 2021 में स्क्रैप निस्तारण द्वारा रुपये 9.14 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन पर आशुतोष म. रे. प्र. /झाँसी मंडल ने सभी सम्बंधित अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है तथा आगे भी इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।