वाहन चालान को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी कांग्रेस : मनोज गुप्ता

झांसी । शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में संगठन की मासिक समीक्षा की बैठक संपन्न हुई।जिसमें वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई ।
इस दौरान जसवंत अनुरागी व शैलेंद्र वर्मा शीलू के संयोजन में हरीराम वर्मा , सैयद बखत अली,अशोक कुमार वर्मा,रामसेवक रायकवार , इमरान खान , रोहित सिंह कोलिया, महेंद्र सिंह,देवेन्द्र मोहन , प्रीति बुंदेला व विशाल शर्मा आदि दर्जनों लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मध्य प्रदेश में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाग लेकर लौटे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा और 2024 में केंद्र की सत्ता से भी भाजपा बेदखल होगी। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश चुनाव में झांसी के कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से जुटेंगे।
शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि बताया कि वर्तमान में लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से भेख रहे है। लोग कांग्रेस सर जुड़कर भाजपा सरकार से जनता को निजात दिलाने के लिये निकल पड़े है।उन्होनें बताया कि शीघ्र ही महानगर के प्रमुख चौराहा पर ऑनलाइन वाहन चालान को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।
बैठक में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष आशिया सिद्धिकी, राजकुमार सेन,वीरेन्द्र कुशवाहा, वैभव बट्टा, मुमताज खान , हरिओम श्रीवास, अशोक कन्सौरिया, दिनेश वर्मा, राजकुमार फौजी, विशाल वर्मा, आरिफ सलीम ,प्रदीप गुर्जर, विवेक गुप्ता, उमा चरण वर्मा, जुगल किशोर वर्मा, शैलेष चतुर्वेदी,इन्द्रपाल अहिरवार, पवन राज, वसीम उद्दीन , अशोक कौशल, गुड्डू भाई,राजेश रानी, प्रीति श्रीवास, महक ,गौरव त्रिपाठी,संजय खटीक, दयाल दास आदि मौजूद रहें। संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और अंत में आभार भरत राय ने व्यक्त किया।