– बिना किसी पर्याप्त कारण के ट्रेनों में अलार्म चैन पुलिंग करने वालों पर रेलवे सख्त

झांसी। झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा तथा उनको समय से उनके गंतव्य तक पहुचने हेतु दृढ़ संकल्पित है I यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता किये बिना सभी सम्बंधित व्यवस्थाओं का सख्ती से पालन कराया जा रहा है I  इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के दिशा निर्देशन तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक  कुमार के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल द्वारा सघन कार्यवाही करते हुए वर्ष 2021 में रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 4836 मामले पंजीकृत किये गए, जिनसे 3670733 रूपए वसूल किये गए I

इन प्रकरणों में अलार्म चैन पुलिंग के अंतर्गत धारा 141 से जुड़े 1178 प्रकरण, अनधिकृत वेंडिंग के अंतर्गत धारा 144 से जुड़े 1477 प्रकरण, रेलवे समपार फाटक सम्बंधित नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 141 से जुड़े 72 प्रकरण तथा आरक्षित टिकट से जुड़े अवैध व्यापार करने से सम्बंधित 33 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया I

 बिना पर्याप्त कारण के अलार्म चैन खींचने वाले 1178 में से 1176 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे जुर्माना स्वरुप रु.819910/- वसूल किये गए तथा अवैध वेंडिंग से जुड़े 1477 प्रकरणों में 1494 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा जुर्माना स्वरूप  1961341 रुपए वसूले  गए I

इसके अतिरिक्त रेल सुरक्षा बल झांसी मंडल द्वारा वर्ष 2021 के दौरान 242 घर से भागे, खोये, बिछड़े  जिनमें 125 लड़के व 117 लड़कियों को संरक्षण देते हुए उनके परिजनों तथा गैर सरकारी संगठनों के सुपुर्द किया I

इस प्रकार के अभियान वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी जारी रहेंगे I यात्रियों से अनुरोध है की वह बिना किसी पर्याप्त कारण के अलार्म चैन न खींचे जिससे यात्रियों को बेहद असुविधा होती है, स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाये रखने में रेल प्रशासन की मदद करें, अवैध वेंडरो से खाद्य सामग्री न खरीदें तथा नियमित रूप से यात्रा टिकेट लेकर ही यात्रा करे I