झांसी। प्रभारी नोडल आदर्श आचार संहिता  ने अवगत कराया है कि निवार्चन आयोग द्वारा उ0प्र0 विधानसभा चुनाव 2022 के अन्तगर्त पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता 2022 दिनांक 08 जनवरी 2022 से लागू है। जिसके अन्तर्गत आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु 20 जनवरी में जनपद में पोस्टर बैनर व दीवाल पर लिखावट के मामलों में शासकीय सम्पत्ति पर 22 प्रकरण प्रकाश में आये जिनको नियमानुसार हटवा दिया गया है।
    आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में 222-बबीना विधान सभा में 4, 223-झाॅसी नगर विधानसभा में 2 एफआईआर दर्ज की गयी। 4 एफ0आई0आर0 कच्ची शराब की अवैध विक्री एवं 2 प्रकरण सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के प्रकरण प्रकाश में आये, जिनमें नियमानुसार सम्बन्धित धाराओं में प्राथिमकी दर्ज की गयी।
 आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु सोशल मीडिया और सी-विजिल की 24 फ्लाॅइंग स्क्वाड टीमें द्वारा तीन शिफ्टों के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी की जा रही है। अभी तक सी-विजिल पर कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमे 18 शिकायतें सही पाई गयी। सभी सही शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गयी।