झांसी। झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू द्वारा संगठन की जिला शाखा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें विवेक जैन को जिला अध्यक्ष, गुरदीप सिंह हैप्पी चावला को संयोजक, मो. वसीम कुरेशी को महामंत्री, उदय अग्रवाल को प्रवक्ता, संतोष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अवनीत खैरा, प्रणय अग्रवाल ,अमित साहू, चौधरी संजय जैन बरुआसागर को उपाध्यक्ष व विशाल अरोरा लकी, विनय जैन, नवीन यादव ,भूपेंद्र यादव, विकास मोदी को मंत्री एवं अंकुर जैन प्रसन्ना को ऑडिटर पद पर मनोनीत किया गया।

इस मौके पर कोर कमेटी सदस्य केदारनाथ राय, संरक्षक प्रभु दयाल साहू ,सुजीत अग्रवाल, पीयूष रावत, अविनाश माते, महिला जिला अध्यक्ष शिवाली अग्रवाल, महिला महानगर अध्यक्ष अंजलि दत्ता, मधु पासी, पूनम दिनकर, सिमरन चड्डा, संध्या वर्मा, भगवती साहू ,तरुण अग्रवाल, रामबाबू साहू, जितेंद्र भदौरिया आदि उपस्थित रहे।  संचालन प्रांतीय प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल ने किया। अंत में प्रांतीय कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज ने आभार व्यक्त किया।