झांसी। जिले के थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत राजगढ़ में एक व्यक्ति के घर के बाहर उसके दोस्त की सड़ी-गली लाश मिली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जनपद में प्रेमनगर थानान्तर्गत बिजौली चौकी क्षेत्र के राजगढ़ में विलेज इंटर कालेज के पास महेंद्र नामक व्यक्ति के घर के बाहर एक व्यक्ति  सड़ी-गली लाश को देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिजौली चौकी पुलिस के अनुसार मृतक की करीब 40 वर्षीय तुलसी कुशवाहा निवासी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रुप में शिनाख्त हुई है। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। उसे मरे हुए करीब 30 घंटे होने जा रहे हैं।

संभावना है कि मृतक अपने दोस्त महेन्द्र के घर राजगढ़ आया होगा। जहां किसी प्रकार बात को लेकर हुए विवाद में महेन्द्र ने उसकी हत्या की और शव को घर में ही छिपा रखा होगा। जब शव से बदबू आनी शुरु हुई तो उसे घर से बाहर फेंककर वह भाग गया। फिलहाल मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।