– भाजपा प्रत्याशी के साथ युवा नेता वीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ वीरू यादव ने बबीना में किया सघन जनसम्पर्क

झांसी। भाजपा से बबीना विस क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने रविवार को युवा नेता वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू यादव के साथ सघन जनसम्पर्क किया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुये सरकार के कार्यों को आमजनमानस तक पहुंचाया। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ओत-प्रोत नारों ने माहौल को पूरी तरह से भाजपामय बना दिया। भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा का घर-घर तिलक लगाकर लोगों ने उनकों भव्य विजय दिलाने का संकल्प लिया तो वहीं क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा ने क्षेत्र में अब और तेज गति से विकास करने का वायदा किया।

बबीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बल्लमपुर, दुर्गापुर, सफा, बण्डा, चमरूआ, कोटी, मुरारी, किल्चुरवारा बुजुर्ग, टूंका, भडरा, कसारवरी में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा के साथ जनसम्पर्क के दौरान लोगों को बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को हुये जनसम्पर्क में भाजपा की लहर एकतरफा दिखी। भाजपा के युवा नेता वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू यादव ने भाजपा के प़क्ष मेें वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि देश-प्रदेश को और अधिक विकसित करने के लिये भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। अपराध, भ्रस्टाचार से मुक्त सरकार ही प्रदेश को और अधिक खुशहाल बना सकती है। युवा नेता वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू यादव ने कहा कि परिवारवाद से कहीं ज्यादा बड़कर राष्ट्रवाद हैं। परिवारवाद को हटाने के लिये ही वे भाजपा में आयें है क्योकि भाजपा ही देशहित में कार्य करती है। भाजपा की जीत ही क्षेत्र-प्रदेश और देश को मजबूत करती हैै। सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से लोग बेहद खुश है। उनके कुशल निर्देशन में पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर जो कार्यवाही की गयी है, और की जा रही है, वह पूरे देश मेें सराही जा रही हैै। इसलिये भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित है। उन्होने सभी से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने का आव्हान किया।साथ में विधायक खरगापुर मध्य प्रदेश राहुल लोधी, पूर्व विधायक केपी राजपूत जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित, चुनाव प्रभारी संजीव श्रृंगीश्रृषि, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा हेमेन्त परिहार, जिला पंचायत सदस्य गोलू माते बरल, जिला पंचायत सदस्य गोविंद रायकवार , रमेश राजपूत करारी, मनोज महाराज बड़ागांव ,राजकुमार राजपूत, बृजेंद्र राय , संतोष पचौरी बी एच ई एल, रवि पाठक नीलेश शर्मा सचिन समाधिया योगेंद्र राजपूत सतीश राजपूत धर्मेंद्र राजा कुंवर मानवेंद्र राजा मोंटी रॉय राहुल परमार राजेंद्र कुशवाहा बहादुर पाल दीपचंद पाल चंदा राजा नेहा पाठक रुचि पाठक ,राम राजपूत ,विकास राय ,कुंवर देवेंद्र तोमर ,कालीचरण प्रधान बदनपुर, कल्याण सिंह पूर्व ब्लाक ब्लाक बबीना आदि ने भी जनसम्पर्क कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सभी से चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने का आव्हान किया। इस दौरान बहुत अधिक संख्या मेें क्षेत्र के क्षेत्रवासी, भाजपाई, समर्थक और शुभचिंतक उमड़ गये थे।