– राजीव की धर्मपत्नी भी घर घर पहुंची, राजा बुंदेला ने भी मांगे राजीव पारीछा के लिये वोट

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के बबीना विधानसभा अधिकृत प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत सराहनीय आम बजट पेश किया है। इस बजट में आम आदमी को भरपूर राहत दी गयी है। जैसे कि आयकर रिटर्न फाइल करने में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए दो साल का समय दिया गया है। आरबीआई की ओर से इस साल डिजिटल करेंसी लॉन्च किए जाने का एलान किया गया है। 60 लाख नई नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंगलवार को जनसम्पर्क अभियान को सम्बोधित करते हुये भाजपा उम्मीदवार राजीव पारीछा ने बताया कि इस वर्ष 2.37 लाख करोड़ रुपये की एमएसपी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। डाकघरों में एटीएम सुविधा दी जाएगी, पोस्ट ऑफिस में डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। आईटीआर में गड़बड़ी सुधारने के लिए करदाताओं को 2 साल का समय दिया गया। पीएम गतिशक्ति परियाजोना को तीन सालों में आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 80 लाख नए मकान बनाए जाएंगे, इस पर 48 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत रेलें अगले तीन सालों में चलाई जाएंगी। साल 2022 में 5जी सेवा की शुरुआत होने की घोषणा की गई। गंगा किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस साल अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगी। 1486 अनुपयोगी क़ानूनों को खत्म किए जाने का एलान किया गया।

बबीना विधानसभा क्षेत्र के बचाउली बुजुर्ग, दुनारा, दौंन, बड़ांगाव नगर, बराठा घाट, भूपनगर, आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करते हुये भाजपा प्रत्याशी राजीव ने बताया कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी का टैक्स देना होगा। इस साल से चिप लगे ई-पासपोर्ट मुहैया होंगे। राज्य कर्मचारी एनपीएस में 14 फीसदी अंश दे सकेंगे। सेस की जगह नया कानून लाए जाने का एलान किया गया। पीपीपी मॉडल के जरिए रेलवे गुड्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई क्षेत्रीय भाषा में होगी। रक्षा में अनुसंधान के लिए बजट, उत्पादन का आयात कम करेंगे। 25 हजार किलोमीटर के हाइवे बनाए जाएंगे। सहकारी संस्थाओं का टैक्स घटाकर 15 फीसदी करने की घोषणा की गई। कॉरपोरेट टैक्स में बदलाव करते हुए इसे 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी किया। बजट 2022 में एलान किया गया कि 2 लाख आंगनबाड़ी को अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जयदेव पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य गोलू माते बरल, विधानसभा संयोजक विनोद नायक, राजकुमार राजपूत जौहरी, आशीष उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बृजेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष बड़ागांव दयाराम कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष महीपत यादव, दिगंत चतुर्वेदी, सुमित महाराज दौंन, भारती नायक, कुन्दन राजूपत, अखिलेश श्रीवास्तव, बृजेन्द्र राय दिगारा, मनोज सोनी, निरंजन रिछारिया, रामस्वरूप, हाकिम पाल,यशपाल राजपूत, नत्थुपाल, हरनरायण विश्वकर्मा, मुकेश प्रधान, योगेन्द्र शंकरगड़, शरद महाराज, बलवान बिल्टा, राजेश ़ित्रपाठी पूर्व डिप्टी मेयर, सुजीत तिवारी, नितिन साहू, राजू शंकरगड़, अमित तिवारी, कुन्दन, विशाल, वीरेन्द्र प्रधान, आशीष यादव मुड़ई, आदेश यादव परसर, अरिवंद राजपूत, संजीव किल्चवारा आदि उपस्थित रहे।

राजा बुंदेला ने मांगे राजीव पारीछा के लिये वोट

बुंन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार राजीव सिंह पारीछा के समर्थन में वोट मांगे। पांलीदा, डिकौली, डौमागार, अंवाबाय, रक्सा, चमरूआ, सरवां और गणेशपुरा क्षेत्र में प्रचार करते हुये सिने अभिनेता राजा बुंदेला ने भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह चौहान, भूपेन्द्र राजा परमार, राहुल परमार, पुष्पेंद्र जूदेव, अरविंद राजपूत, रिंकू परमार, भानू प्रताप सिंह चौहान, लोकेन्द्र परमार, लखनराजा जूदेव, राजा परमार अंबावाय, जनक राजा, सुमित पटैरिया, संतोष खरे, संदीप गुप्ता उपस्थित रहे।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप यादव ने भाजपा के लिये मांगे वोट
पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू यादव ने मंगलवार चिंरगांव, छिरौना, सिमथरी, मुड़ई, अतपेई, बिथरी, मड़गुंवा आदि क्षेत्रों में  सघन जनसम्पर्क किया। उन्होने कहा कि भाजपा ही सर्व समाज का कल्याण करती हैं। भाजपा की जीत राष्ट्रवाद की जीत है। जबकि सपा-बसपा और कांग्रेस परिवारवाद के लिये चुनाव मैदान में है। उन्होने कहा कि देश-प्रदेश को इनसे बचाना होगा। भाजपा को ही देश के लिये जीताना होगा। इस दौरान सत्यपाल यादव, अमित महाराज पालर, दिलीप छिरौना, संदीप यादव बेहटा, अमित तिवारी, रविन्द्र यादव, कपिल गौपाल, विशाल बाल्मीकि, आनंद झा, दीपक वर्मा, सौरभ बाल्मीकि, रितिक नरी, धमेन्द्र यादव, सागर, देवेन्द्र राजपूत मुड़ई, रिंकू टाकौरी, नीलू मुस्तरा, सागर शर्मा, कल्याण राजपूत, राजकुमार राजपूत मुड़ेई उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा की धर्मपत्नि ने कहा भाजपा शासन में ही है महिलायें सुरक्षित

भाजपा से बबीना विस क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी राजीव पारीछा को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुये उनकी धर्मपत्नि कमली सिंह पारीछा ने चिरंगाव नगर में घर-घर जाकर प्रचार किया। उनके साथ क्षेत्र की महिलायें भी उपस्थित रही। उन्होने कहा कि भाजपा शासन में महिलायें सुरक्षित है। भाजपा सरकार में महिलाओं के विकास की बात संभव है।  मंडल अध्यक्ष प्रवीण समाधिया, प्रमोद कुमारी राजपूत, नीलम भार्गव, बैष्णवी राजा, सुशीला गुप्ता, भारती, दिव्या, रमा, गीता राजपूत, मधुसूदन शिवहरे, विकास सोनी, अंकित शिवहरें, रोहित गंधी, अंकित साहू, जितेन्द्र पटेल, निहाल खटीक, रवि नामदेव, सुनील सेठ आदि उपस्थित रहे।